महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में नाग पंचमी पर होगा सवा लाख पार्थिव शिव लिंगों का पूजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

काल सर्पयोग और पितर शांति के प्रयोजन होंगे सिद्ध।

कुरुक्षेत्र :- महाभारतकालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर में नाग पंचमी के उपलक्ष्य में 13 अगस्त शुक्रवार को विशेष महा पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस पूजन के लिए सवा लाख पार्थिव शिवलिंग स्थापित किए गए हैं। इस महा पूजन के जरिए कालसर्प योग से लेकर पितर शांति तक कई महत्वपूर्ण प्रयोजन सिद्ध होंगे। श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के महंत बंशीपुरी जी महाराज ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आकर श्रद्धालु इस सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के महा पूजन में पुण्य के भागी बनेंगे। इसके लिए श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि श्रावण मास में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह महा पूजन और अनुष्ठान करवाए जा रहे हैं। बंशीपुरी जी महाराज ने बताया कि इस पार्थिव महा पूजन को महामृत्युंजय प्रयोग भी माना जाता है। इससे रोग और संताप का नाश होता है। पार्थिव शिवलिंग महा पूजन से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
यज्ञ आचार्य पंडित जयपाल शास्त्री ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर इस महा पूजन का विशेष विधान है और श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह महापूजन महंत बंशी पुरी जी महाराज के सान्निध्य में होगा। इस सबन्ध में आयोजित बैठक में व्यवस्थापक स्वामी रोशन पुरी , स्वामी रंग नाथ पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक व पंडित अभिषेक कुश भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर :सयुस के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव के नेतृत्व में जनपद की सीमा से लेकर अन्तिम छोर तक जगह-जगह स्वागत करेंगे युवजन सभा के कार्यकर्ता

Wed Aug 11 , 2021
संवाददाता:-विकास तिवारी आलापुर(अम्बेडकरनगर)|| समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के जहाँगीरगंज बाजार निवासी डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत गुरुवार को गृह जनपद में होने वाले प्रथम आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर […]

You May Like

Breaking News

advertisement