विश्व कल्याण रोग निवारण के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर गोविन्दानंद आश्रम में हुई चार प्रहर की पूजा।

विश्व कल्याण रोग निवारण के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर गोविन्दानंद आश्रम में हुई चार प्रहर की पूजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

आश्रम में हर मास होता है कन्याओं का पूजन।

कुरुक्षेत्र पिहोवा 11 मार्च :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के साथ लगते सरस्वती तीर्थ पर पिहोवा पर श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व कल्याण रोग निवारण के लिए चार प्रहार का भोलेनाथ की पूजा अभिषेक आश्रम की महन्त राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद संत प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। आश्रम के मुख्य यजमान बारू बंसल, टिंकू सैनी ,शुभम गुप्ता, तन्नू बंसल, मुरलीधर शर्मा,शेरू छाबड़ा रहे।
महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर चार प्रहर की पूजा में गाय के दूध से भोलेनाथ का अभिषेक यश कीर्ति के लिए गिलोय से अभिषेक रोग निवारण के लिए गन्ने के रस से अभिषेक आर्थिक लाभ के लिए व भस्मी अभिषेक हर प्रकार से रक्षा कवच के लिए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूर्ण विधि विधान से किया गया।
महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज विश्व कल्याण सुख शांति के लिए समय समय पर आश्रम में विशेष अनुष्ठान करती रहती है। 14 मार्च रविवार को भी काफी संख्या में कन्याओं का पूजन ओर प्रशाद वितरित किया जा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले लगभग 28 वर्षों से आश्रम परिसर में मासिक कन्याओं का पूजन किया जाता है और जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता और ध्यान रखा जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जनरल कोच में सफर करना अब हुआ आरामदायक,लगाए गए अत्याधुनिक वॉशरूम

Fri Mar 12 , 2021
उत्तराखंड: जनरल कोच में सफर करना अब हुआ आरामदायक,लगाए गए अत्याधुनिक वॉशरूम,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून।  दून रेलवे स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करना अब और आरामदायक हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जो अत्याधुनिक एलएचबी कोच मुहैया कराए गए हैं […]

You May Like

advertisement