जयराम विद्यापीठ की वैष्णो देवी गुफा में हुई गुप्त नवरात्र के पहले दिन की पूजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गुप्त नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ भक्तों ने की मां की आराधना।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : शनिवार से गुप्त नवरात्र प्रारम्भ हो गए हैं तो जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से प्रतिपदा पर पहले नवरात्र के दिन प. पंकज पुजारी एवं ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के अनुसार श्रद्धालु मंदिर में श्रद्धा के साथ मां भगवती के दर्शन कर रहे है। पुजारियों द्वारा मां भगवती की प्रतिमा को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही कुछ श्रद्धालुओं द्वारा गुप्त नवरात्र पूजन की कामना से घर में ही कलश स्थापना कर मां की विशेष आराधना करना शुरू कर दिया है। डा. रणबीर भारद्वाज के अनुसार अगर आप मंत्रों से अनजान हैं तो केवल पूजन करते समय दुर्गा सप्तशती में दिए गए नवार्ण मंत्र ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ से समस्त पूजन सामग्री अर्पित करें। मां शक्ति का यह मंत्र चमत्कारी शक्तियों से संपन्न करने में समर्थ है।
जयराम विद्यापीठ की वैष्णो देवी गुफा में पिंडी एवं मां भगवती की प्रतिमा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन अनुष्ठान के साथ शुरू हुई पूजा

Sun Jul 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों का महंत राजेंद्र पुरी ने महत्व बताया। कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को मां भगवती का आहवान किया एवं हवन में आहुतियां दी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement