रंग तेरस पर हुआ पूजन, भगवान श्री कृष्ण का हुआ रंग तेरस पर पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
होली की भांति ही रंग तेरस के उत्सव का भी महत्व है : महंत जगन्नाथ पुरी।
कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : होली के त्यौहार की भांति ही रंग तेरस के उत्सव पर मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में विशेष पूजन किया गया। यजमान के तौर पर राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, विजयंत एवं अनुष्का ने यह पूजन विधिवत विद्वान ब्राह्मणों ने सम्पन्न करवाया। इस मौके पर भगवान कृष्ण एवं भगवान शिव की पूजा की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि होली की भांति ही रंग तेरस भी रंगों से भरा त्यौहार है जो चैत्र कृष्ण पक्ष के दौरान त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे रंग त्रयोदशी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में प्रदोष पूजन का भी विशेष महत्व है। इसी लिए श्रद्धालुओं ने कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव एवं उनके परम भक्त ऋषि मार्कंडेय का पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंग तेरस पर किसानों द्वारा भगवान का धन्यवाद किया जाता है। रंग तेरस के पूजन में स्वामी संतोषानंद, स्वामी नरेश दास, जुगल किशोर, लक्खा सिंह, नाजर सिंह, सुक्खा, धर्मवीर, प्रताप व बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।