उत्तराखंड:स्व शोबन सिंह जीना जी की जंयती पर सुनौली पहुँच पूर्वदर्जा मंत्री गोविद सिंह पिलख्वाल द्वारा माल्यार्पण

स्व शोबन सिंह जीना जी की जंयती पर सुनौली पहुँच पूर्वदर्जा मंत्री गोविद सिंह पिलख्वाल द्वारा माल्यार्पण किया—-
पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिह पिलख्वाल ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं कर्मयोगी स्व शोबन सिह जीना जी जयंती पर उनके जन्मभूमि सुनौली पहुचकर वहां पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री ने कहाँ कि स्व जीना जी का समाज सुधार क्षेत्र में व क्षेत्र के विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।जीना जी कि सोच हमेशा यह रहती थी कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, विकास कि आधारशीला गावों से रखी जानी चाहिए।साथ ही उनका न्याय के क्षेत्र मे भी योगदान रहा हैं जो व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण अपनी पैरवी करने मे असमर्थ हो जाते थे जीना जी उनके निःशुल्क कानूनी साहयता प्रदान करते थे।आज इस बात कि आवश्यकता है कि हम सब मिलकर जीना जी को पढे।और उनके बताये मार्ग पर चले।कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष भाजपा भूपाल सिंह रावत कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिह चौहान जगदीश डंगवाल पंकज भाकुनी ग्राम प्रधान श्रीमती मीना आर्य महेन्द्र सिह भाकुनी राजेंद्र नेगी रघुवर दत्त जोशी हेमंत आर्य दिवान राम लक्ष्मण सिह भाकुनी श्रीमती हंसी जीना मनीष जीना महिमा जीना सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।( हेमचन्द्र लोहनी संवाददाता )

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:देहरादून जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने किया कार्यों का औचक निरीक्षण

Wed Aug 4 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार को देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अब सुबह साढ़े दस से […]

You May Like

Breaking News

advertisement