लालकुआं: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

लालकुआं
रिपोर्ट:-ज़फर अंसारी

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी अरुण जोशी के आवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया साथ ही वर्ष 2022 के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम को भी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा टेलीविजन पर देखा वह सुना गया। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को याद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही भारत आज परमाणु संपन्न देश है साथ ही उनकी बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी के रूप में उभरी है और देश के अलावा कई राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। इतना ही नहीं देश के अग्रिम विकास के पथ पर भारतीय जनता पार्टी अच्छा काम कर रही है इसका श्रेय भी तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के अपने कार्यकर्ताओं को दिए गए मार्गदर्शन की वजह से ही आज संभव हो सका है। उक्त कार्यक्रम भाजपा लालकुआं के सोशल मीडिया प्रभारी अरुण जोशी के आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता एलएस मिश्रा, उमेश तिवारी, मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल मंत्री पंकज सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश कुमार, युवा मोर्चा नेता विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी धर्मवीर गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं सह संयोजक इस्तकार अंसारी, जिला मंत्री मोहम्मद अली, जिला उपाध्यक्ष जमील अंसारी, भूरे भाई, अमरीन भाई, रामस्वरूप, धर्मवीर मौर्या, अनिल सिंह, संजय सिंह, प्रेम नाथ पंडित, निखिल, ललित सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का हुआ शुभारम्भ

Sun Dec 25 , 2022
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का हुआ शुभारम्भ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने उत्साह से एन.एस.एस. कैम्प में लिया भाग। कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement