![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220709-WA0015.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रेरणा में बुजुर्गो को मिलता है अपने परिवार से भी ज्यादा मान सम्मान।
संस्थापक जय भगवान सिंगला हर बुजुर्ग का रखते है अपना समझकर पूरा ध्यान।
कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रज्ञा साहित्य मंच रोहतक द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम में शीघ्र ही साहित्यकारों का सम्मान करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुरुक्षेत्र सहित उन सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक कम से कम एक पुस्तक का लेखन किया है तथा पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। सिंगला ने कहा कि शिक्षाविद एवं विद्वान साहित्यकारों बारे सूचना दें ताकि उन सभी साहित्यकारों को आमंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है की ऐसे सभी साहित्यकारों को विशेष तौर पर जो नए साहित्यकार है उनका उत्साहवर्धन हो सके और उन्हें उचित सम्मान मिल सके।
प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला।