यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए की जा रही है दुआए : बराड़।

यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए की जा रही है दुआए : बराड़।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने गीता धाम में मकर सक्रांति पर्व पर आयोजित यज्ञ में डाली आहुती।
गऊ माता को खिलाया गुड़। गीता धाम के मुख्य द्वार के निर्माण की रखी आधारशिला।
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के तत्वाधान में मकर सक्रांति पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

कुरुक्षेत्र 14 जनवरी :- उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि भारतवर्ष में यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों के माध्यम से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआएं की जा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से अध्यात्मिक उर्जा पैदा होती है और जो पूरे वातावरण को शुद्घ करती है। इसलिए सभी को समय-समय पर यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे समाज के लोगों को फायदा मिलता है और लोगों में सकारात्मक सोच भी पैदा होती है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ वीरवार को गीता धाम में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच एवं गीता धाम के तत्वाधान में मकर सक्रांति के पर्व पर विश्व को कोरोना महामारी से बचाने को लेकर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम के दौरान बोल रही थी। इससे पहले उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, श्रीगीता धाम कुरुक्षेत्र की संचालिका माता भिक्षु देवी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, सरंक्षक विनोद जिंदल, महासचिव मेवा सिंह, सचिव सतनाम सिंह, जिला प्रधान विनोद अरोड़ा, नरेश वधवा, प्रचार सचिव संजीव बंसल, जिला प्रचार सचिव विनोद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राकेश नरुला, हरीश भारद्वाज, देशराज भटनागर, संजीव राणा, तरुण वधवा, अनिल धीमान, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक आदि ने हवन यज्ञ में आहुती डालकर विश्व को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना की और सभी नागरिकों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं भी दी हे। इसके उपरांत उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, माता भिक्षु देवी और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी सहित सभी गणमान्य लोगों ने गीता धाम की गऊशाला में गऊ माताओं को गुड़ खिलाया और इसके उपरांत गीता धाम के नए बनने वाले मुख्य द्वार के निर्माण के लिए मंत्रौच्चारण के बीच आधारशिला भी रखी है।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों और मीडिया के साथियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर सक्रांति जैसे पर्व के आगमन पर हवन यज्ञ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने एक सराहनीय कार्य किया है। इस पावन पर्व पर सभी को संकल्प और दृढ़ निश्चय करना चाहिए कि देश और प्रदेश के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे और देश की तरक्की के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। इस मंच द्वारा समय-समय पर जो सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, वह प्रसंशनीय है, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। इसलिए मीडिया का सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है। मीडिया के लोग जहां अपने दायित्व का बखूबी निर्वाह कर रहे है, वहीं समाज सेवा में आगे आकर काम करना एक सराहनीय कार्य है। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने आमजन को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच कई सालों से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस मंच द्वारा हर वर्ष पत्रकारों को अप टू डेट करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस मंच ने मकर सक्रांति के पर्व पर विश्व को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जो धार्मिक अनुष्ठïन किया है, वह सराहनीय कार्य है।
हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री ने कहा कि संस्था की तरफ से हर वर्ष मकर सक्रांति के साथ-साथ विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की तरफ से पत्रकारों को हर वर्ष किसी न किसी हिल स्टेशन पर भ्रमण के लिए नि:शुल्क ले जाया जाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों से रूबरू करवाया जाता है ताकि पत्रकारों के ज्ञान में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से पत्रकारों का 10 लाख का बीमा नि:शुल्क करवाया जाता है। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याएं, उनकी मांगों को पूरा करने की आवाज को भी बुलंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच कभी भी किसी पत्रकार के हितों पर आंच नहीं आने देगा। उन्होंने पत्रकारों से अपील की है कि अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे। इस कार्यक्रम में मंच के सरंक्षक विनोद जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, गीता धाम की कुसुम दीदी, समाज सेवी बलवान सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, रजत, शुभम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतरत्न श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ,पुष्पांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम होगा।

Thu Jan 14 , 2021
भारतरत्न श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ,पुष्पांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम होगा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारतरत्न श्रीगुलजारीलाल नन्दा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केन्द्र में शुक्रवार 15 जनवरी को श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी की 24 वीं पुण्यतिथि […]

You May Like

Breaking News

advertisement