यमनोत्री: अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकराया वाहन, बाल-बाल बचे यात्री,

उत्तरकाशी: शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहा यात्रियों से भरा वाहन यमुनोत्री हाईवे पर नारद चट्टी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया। गनीमत ये रही कि गति धीमी होने के चलते वाहन सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी वाहन सवार यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरा एक टैंपो ट्रैवलर यमुनोत्री हाईवे के पास अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गया। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस दौरान दुर्घटना में बाल-बाल बचे यात्रियों की सांसें अटकी रही। जिसके बाद सभी यात्रियों को सकुशल वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सड़क हादसों का पुराना इतिहास रहा है। बीते दिनों यमुना घाटी में डामटा के पास हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे पर जो सड़क हादसा हुआ, वो अबतक का सबसे भीषण सड़क हादसा था, जिसमें मध्यप्रदेश के 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन : उप जिला अधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र पानी ना आने से मुहल्ले में गहराया जल संकट जगह जगह टूटी पड़ी लाइन

Fri Jun 17 , 2022
उप जिला अधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र पानी ना आने से मुहल्ले में गहराया जल संकट जगह जगह टूटी पड़ी लाइन ।। रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन माधौगढ़ जालौन :- कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर में पाइप लाइन टूटने से जल संकट […]

You May Like

Breaking News

advertisement