अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल वैश्य समाज ने किया अग्रोहा में खुदाई का स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि जल्द ही भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण और पुरातत्व विभाग हरियाणा मिलकर ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा में संयुक्त रूप से पुरातात्विक सफल की खुदाई करेंगे। खुदाई के बाद हरियाणा सरकार हरियाणा के राखीगढ़ी की तर्ज पर अग्रोहा को विकसित करेगी। केंद्र सरकार ने राखीगढ़ी मॉडल के अनुसार एमओयू के माध्यम से अग्रोहा पुरातात्विक स्थल और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास को मंजूरी दे दी है।
सिंगला ने बताया कि अग्रोहा को पुरातात्विक स्थल महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है। इस स्थान के विकास से न केवल आस्था का यह केंद्र विश्व में अपनी पहचान बनाएगा बल्कि यह स्थान पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो जाएगा। इसकी जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है। मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश की जनता को उपहार देते हुए हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का ऐलान किया है।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अग्रोहा में खुदाई का ऐलान कर अग्रवाल वैश्य समाज की पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इससे अग्रोहा को विश्व पटल पर उभरने का मौका मिलेगा और महाराजा अग्रसेन की शिक्षा और नीति लोगों के बीच ज्यादा तेजी से प्रचारित हो सकेगी, जिसका पूरे समाज और पूरे देश को लाभ होगा।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एन.एस.एस.- एन.आई.टी. का मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन

Sun Oct 15 , 2023
एन.एस.एस.- एन.आई.टी. का मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर : एन.एस.एस.- एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र ने निदेशक प्रो. बी. वी. रमना रेड्डी, डीन एवं अन्य फैकल्टी मेंबर्स की उपस्थिति में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के […]

You May Like

advertisement