योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है, विकार दूर होता है-सांसद श्री नाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जून 2025/ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया।
      योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली विकृत हो चुकी है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है तथा जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान सांसद श्री नाग ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त भारत का निर्माण करने का संकल्प भी दिलाया।
इसके पहले, नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति के द्वारा बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शशकासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, अर्धउष्ट्रासन, मत्स्यासन, मार्जारासन सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इसी तरह जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों तथा संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमती तस्कीन की नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित

Sat Jun 21 , 2025
मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर उठाया कदम प्रधानमंत्री आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल कोरिया 21 जून 2025/ जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना […]

You May Like

advertisement