बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए योग आवश्यक : डा. विभा।

बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए योग आवश्यक : डा. विभा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

भारतीय योग संस्थान के करण जिला द्वारा 15 दिवसीय योग शिविर आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र के करण जिला द्वारा मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय मथाना सेक्टर 4 में बच्चों के लिए 15 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल डा. विभा रानी ने कहा कि आज बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग बहुत आवश्यक है। बच्चों को अधिक से अधिक योग से जोड़े जाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय योग संस्थान का आभार व्यक्त कि जहां पर संस्थान अपने योग केंद्रों द्वारा आमजन को योग के प्रति जागरूक कर रहा है, वहीं स्कूलों में बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर जिला के प्रधान के के कौशल ने बताया के यह शिविर 15 दिन तक चलेगा। इस शिविर में बच्चों को योगाभ्यास कराया जाएगा ताकि वह आगे चलकर अपने जीवन में इसको अपना सकें। इस मौके पर श्री प्रकाश यादव उप प्रधान, संतोष रानी मन्त्री, रमेश सैनी सहित विद्यालय की अध्यापिका मोनिका व अन्य स्टाफ के कर्मचारी भी मौजूद रहे। योग शिविर में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रसन्नता जताई कि उन्हें योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित योग शिविर में भाग लेते हुए बच्चे व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र की महिलाओं ने किसान महिलाओं को कंबल भेंट कर और फूल मालाओं से सम्मानित किया।

Tue Jan 19 , 2021
कुरुक्षेत्र की महिलाओं ने किसान महिलाओं को कंबल भेंट कर और फूल मालाओं से सम्मानित किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 महिलाएं किसानों के लिए कर रही हैं चाय, पानी तथा भोजन का प्रबंध। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइज़ेशन ट्रस्ट के चेयरमैन, राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement