अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण नगर में योग कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण नगर में योग कार्यक्रम आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

योग के किए विभिन्न आसन।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क़े अवसर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रमुख समाजसेवी रामराज कौशिक ने लोगों के सहयोग से कल्याण नगर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर योग शिक्षक चतर सिंह जांगड़ा ने जहां योग के महत्व को समझाया वहीं विभिन्न प्रकार के आसन भी करवाए। रामराज कौशिक ने बताया की योग शरीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि इससे हमारा मन, शरीर और आत्मा सभी स्वस्थ और शांत रहते हैं। योग शब्द संस्कृत क़े युज से आया है। जिसका अर्थ होता है आत्मा का सर्वभोमिक चेतना से मिलना।
उन्होंने कहा कि योग भारत में लगभग 10 हज़ार वर्षों से अपनाया जा रहा है। आज योग को दुनिया क़े लगभग 180 देशों में शरीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, स्वास्थ्य व शान्ति क़े लिए बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। भारत के प्राचीन काल से ही वेदों में योग का उल्लेख मिलता है। योग करने से हमारे अंदर से नकारात्मक विचार निकल जाते है और शुद्ध विचार जगह ले लेते हैं। कौशिक ने कहा कि हम पूरा दिन पुरे जोश और होश से कार्य करते हैं और सफलता पाते हैं। अपने लक्ष्य की प्राप्ति क़े लिए आपका मन और तन स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए नित्यप्रति योग जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर रमेश कौशिक, वेद प्रकाश, सुरेश शर्मा, जय भगवान, राजिंन्द्र भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, पवन भाना, बलबीर ढूंल, शिवराज कौशिक, सतीश राणा, सुभाष राणा, सुरेंदर अत्रि, वीरेंद्र जिंदल, राहुल, परीक्षित, पोलू राम, शमशेर, रोहित, मनोज कुमार इत्यादि लोग भी मौजूद रहे।
कल्याण नगर में योग करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में चल रहे दस दिवसीय नृत्य एवं गायन शिविर का हुआ समापन

Wed Jun 21 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में चल रहे दस दिवसीय नृत्य एवं गायन शिविर का हुआ समापन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शिविर में युवाओं एवं बच्चों ने नृत्य एवं गायन का लिया प्रशिक्षण। कुरुक्षेत्र, 21 जून : प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था एवं हरियाणा कला परिषद के संयुक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement