![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220624-WA0076-1024x770.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220624-WA0075-1024x770.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
अंबाला : आजादी के अमृत महोत्सव के उत्साह में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चल रहे निरंतर सेवाओं में 19 जून को 2022 अंबाला कैंट स्थित बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण की महिलाओं के लिए योगा का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि योग प्रशिक्षिका एकता डांग ने महिलाओं को योग और आसन को करने के पीछे के हर लाभ को हर आसन का अभ्यास करके समझाया।
आंतरिक अंगों को किस तरह से सुदृढ़ रखा जा सकता है ऐसे कुछ विशेष प्राणायामो का अभ्यास करवाया। महिलाओं ने स्वयं भी निसंकोच अपनी शारीरिक समस्याओं के बारे में बताते हुए सरल एवं नए अभ्यास सीखें।