15 जून से योग सप्ताह व 21 जून को मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

15 जून से योग सप्ताह व 21 जून को मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बदायूं: 11 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह तथा 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अवनीश राय ने योग दिवस के आयोजन के संबंध में आहूत बैठक में दी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आमजन को योग की महत्वता से अवगत कराते हुए योग सप्ताह व 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों पर भी संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत योग सप्ताह व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना सुनिश्चित करें तथा इसके लिए योग गुरुओं व समाज के प्रबुद्ध जनों से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कार्य को संपादित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री के प्रयत्नों से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है।
उन्होंने बताया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें योग की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक आमजन को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों पर भी संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत योग सप्ताह व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना सुनिश्चित करें तथा इसके लिए योग गुरुओं व समाज के प्रबुद्ध जनों से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कार्य को संपादित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री के प्रयत्नों से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है।
उन्होंने बताया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें योग की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक आमजन को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद के पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी व योग गुरु मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान

Thu Jun 12 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ जहां जनजीवन पहले से बेहाल है वहीं भीषण गर्मी से लोग बहुत परेशान हैं सही से बिजली न मिलने के कारण लोगों की मुश्किलें और गर्मी में पानी की भी समस्या हो रही है इस समय आकाश से आग उगल रही है दोपहर में धूप से झुलसने जैसा […]

You May Like

advertisement