अनेक रोगों से निजात दिलाता है योग : योगाचार्य योगेंद्र कुमार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति एवं हिन्द संग्राम परिषद ने लगाया योग स्वास्थ्य शिविर।
योग शिविर में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी :- सर्व समाज कल्याण सेवा समिति एवं हिन्द संग्राम परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दुखभंजन मंदिर के हॉल मेंं आयोजित योग शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। योग भारती हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला संयोजक योगाचार्य योगेंद्र कुमार ने योग की अनेक क्रियाएं कराई। शिविर में योगेंंद्र कुमार ने ऐसी-ऐसी क्रियाए करवाई जिसे व्यक्ति कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकता है और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा शिविर में माया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा डा.सीमा सिंह ने मानसिक तनाव को कम करने के टिप्स दिए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में दुरुस्त तंदुरुस्त निरोगी रहना है, तो योग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीमारी आने का इंतजार क्यों बीमारी से पहले ही निरोगी रहने के लिए योग अति आवश्यक है। योग करने से उच्च रक्तचाप, शुगर, अनिंद्रा, किडनी, लीवर और दिल जैसी गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। योग भारती हरियाणा के द्वारा समय-समय पर योग शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर हिन्द संग्राम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एमके मौदगिल, प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता देसराज भटनागर, प्रदेश महासचिव तरुण वधवा, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान कर्मवीर सिंह, प्रदेश सचिव दिलेर शर्मा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा अविनाश कौर, ममता, महासचिव टोनी रोहिल्ला, मुख्य सलाहकार नरेश सैनी, गुलशन ग्रोवर, जिला महासचिव सुखविंद्र सिंह, राजेंद्र गर्ग, एमएल सचदेवा, खुशी व सुखबीर सैनी मौजूद रहे। हिन्द संग्राम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एमके मौदगिल व सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक जीवन में योग को अपनाना होगा। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इससे योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। आपकी हर बीमारी का इलाज आप खुद हैं, जो नियमित योग व व्यायाम से ही संभव है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार व डा.सीमा सिंह को स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया।
शिविर में योग करते लोग।
योग शिक्षकों को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विस फोरम द्वारा साइंस कार्निवल-2022 का चौथा दिन सम्पन्न

Sat Feb 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विस फोरम द्वारा विज्ञान कार्निवल 2022 के चौथे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दिन की शुरुआत प्राचीन भारतीय विज्ञान पर डॉ. अनुराग गौर, जेसी बोस यूनिवर्सिटी, विज्ञान एवं […]

You May Like

advertisement