धृतराष्ट्र और दुर्योधन मिलकर कुरुक्षेत्र को तबाह करने में लगे है : योगेश शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

थानेसर की जनता को पुत्रमोह और भ्रष्टाचार की राजनीति से दिलाएंगे मुक्ति : योगेश शर्मा।

कुरुक्षेत्र : जजपा जिला कार्यालय सचिव एंव सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ,सबका विकास को चरितार्थ करते हुए प्रदेश को तरक्की के पथ पर बढ़ा रही है।
योगेश ने अपने सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में कहा कि कुरुक्षेत्र शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई,नपा कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है वंही पिपली थर्ड गेट सड़क को लेकर प्रशासन गंभीर नही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता को परिवार विशेष द्वारा नजायज परेशान और नजायज तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुत्रमोह की राजनीति और भ्रष्टाचार के जनक को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। योगेश ने कहा कि यंहा नगर परिषद पर काबिज परिवार विशेष चन्द लोगो के साथ मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार और लूट मचा रहा है जिसके खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि धृतराष्ट्र और दुर्योधन मिलकर कुरुक्षेत्र को तबाह करने में लगे हैं जिनके अत्याचारों और पाप का घड़ा अब भर चुका है। योगेश ने स्पष्ठ कहा की जो सड़क बनानी चाहिए वे बन नही रही बल्कि जंहा ज़रूरत नही वँहा कालिख पोतकर रुपयों को खाया जा रहा है।
जानकारी देते योगेश शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हुआ मेला गोविंद साहब

Sat Dec 18 , 2021
श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हुआ मेला गोविंद साहब विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ पौराणिक मेला गोविंद साहबकी शुरुआत इस बार भले ही बहुत अच्छी न रही हो, लेकिन खुशगवार मौसम होने के कारण अब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मेला पूरे शबाब पर है। पूर्वांचल के विभिन्न अंचलों […]

You May Like

Breaking News

advertisement