योगी सरकार तानाशाही व दमन का रास्ता अख्तियार कर हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया-नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

आजमगढ़। योगी सरकार तानाशाही व दमन का रास्ता अख्तियार कर हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। मुख्यमंत्री जी सपा से डरते हैं। जब कोई कार्यक्रम को ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी करते हैं। तो जनपद के अधिकारियों को सन्देश दे दिया जाता है कि उनको परमीशन न दी जाय।
दिनांक 13 फरवरी 2021 को समाजवादी पार्टी, प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी मरहूम श्रीमती सरोजनी नायडू की जयन्ती मनाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया है। लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यक्रम स्थल के परमीशन के लिए हीलाहवाली कर रहा है। योगी की सरकार में संविधान व लोकतंत्र की धज्जियाॅ उड़ाई जा रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कानूनों को ताख पर रख दिया गया है। प्रशासन व पुलिस से हम कहना चाहेंगे- ’’हम रोने पर उतर आये तो दरिया ही बहा दें-सबनम की तरह हमें रोना नहीं आता’’
समाजवादी पार्टी पूर्व राज्यपाल महोदया की जयन्ती विधानसभा स्तर पर आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किसान आन्दोलनकारियों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उनको आन्दोलनजीवी व परजीवी कहा जा रहा है। मॅहगाई चरम सीमा पर है। डीजल 78.95 रू0/ली0 व पेट्रोल 87.60 रू0/ली0 हो गया है। सरसो के तेल का दाम 150 रू/ली0, अरहर दाल 110रू0/किलो, मटर दाल 70रू0/किलो, एल0पी0जी0गैस 835 रू0 हो गया है। आम आदमी किस तरह जीयेगा। इसकी चिन्ता मोदी जी को नहीं है। विश्वविद्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी ने झूठी बातें की। मोहब्बतपुर व दौलतपुर में पर्याप्त जमीन के बावजूद न बनाने की नियत से जमीन को लो लैण्ड बताकर टाला जा रहा है।
चन्दाजीवी भाजपा द्वारा धर्म व महामारी के नाम पर अधिकारियों, कर्मचारियों से मनमाने ढंग से चन्दा वसूला जा रहा है। समाज में नफरत व घृणा पैदा की जा रही है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह रोकने का काम करेंगे।
बाईट-नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्त प्रहलाद की कथा का सुनाया प्रसंग

Thu Feb 11 , 2021
हसेरन भक्त प्रहलाद की कथा का सुनाया प्रसंगजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंह की रिपोर्टजब तक साथ है भगवान कुछ नहीं विगाड सकता जहान विकासखंड हसेरन क्षेत्र के खनियापुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में फातेहा बाद आगरा से पधारे त्रिमूर्ति कैसेट के बक्ता नेंमी […]

You May Like

Breaking News

advertisement