बीजेपी के 4 साल पूरे होने को लेकर योगी सरकार को बताया हवा हवाई -जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

बीजेपी के 4 साल पूरे होने को लेकर योगी सरकार को बताया हवा हवाई जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 4 वर्ष में प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। प्रदेश में गुण्डाराज व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। योगी जी केवल हवा हवाई बातंे कर रहे हैं। इनके विधायक व नेता थानों में घूसकर पुलिस को मार रहे हैं। योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। जनता मॅहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। किसान को लागत का दोगुना देने का वादा धोखा साबित हुआ। पहली सरकार है जो चार साल में गन्ने का एक रूपया मूल्य नहीं बढ़ाया। मोदी व योगी सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल व गैस के ऊपर अतिरिक्त टैक्स लेने से दामों में तीन चार गुना वृद्धि हो गयी। विद्युत के दामों में तीन गुना वृद्धि हुई। जिससे किसान व आम आदमी त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी। लूट, हत्या, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं। छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। शिक्षा मॅहगी हो गयी। पंचायत चुनाव में धारा 144 लगाकर विरोधियों की उत्पीड़न व गाड़ियां बन्द की जा रही हैं। सरकार स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहती। जिला प्रशासन व पुलिस, सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी की झण्डा लगी गाड़ियों को बन्द कर रही है और सीज कर रही है। तथा भाजपा के झण्डे लगी व हूटर लगी गाड़ियों को छोड़ रही है। जिलाध्यक्ष ने प्रशसान व पुलिस को चेतावनी दिया कि अगर यह दोहरा मापदण्ड अपनाया जायेगा तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत व निर्माणाधीन योजनाओं को अपना बताकर पीठ ठोकी जा रही है। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की बात कर जनता को धोखा दिया गया है। उल्टे दूसरों के ऊपर आरोप मढ़कर असफलता को छिपाना चाहते हैं। जनता अगले वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
उक्त बातें नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस-वार्ता में कहा।

(हवलदार यादव)

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंग लाई उप जिलाधिकारी की मुहिम अग्निकांड प्रभावितों को मिला राशन व आशियाना

Fri Mar 19 , 2021
रंग लाई उप जिलाधिकारी की मुहिम अग्निकांड प्रभावितों को मिला राशन व आशियानारिपोर्टर जफर अंसारीलाल कुआं मोटाहल्दू क्षेत्र में उप खनिज निकासी गेट के समीप हुए जबरदस्त अग्निकांड के चलते सैकड़ों मजदूर बेघर हो गए मगर उप जिलाधिकारी रिचा सिंह एवं तहसीलदार नितेश डांगर इन बेघर एवं प्रभावित मजदूरों के […]

You May Like

advertisement