योगीराज बाबा लाल दयाल जी का जयंती महोत्सव आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

लालद्वारा मंदिर में अनुयायियों ने की बाबा लाल दयाल जी की पूजा-अर्चना।

कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : वशिष्ठ कॉलोनी स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में बुधवार को वैष्णवाचार्य, अन्नतविभूषित योगीराज बाबा लाल दयाल जी महाराज का 667 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण पाठक ने बताया कि सुबह हवन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान रमेश जोशी सहित सभी सदस्यों ने आहुतियां दी। कार्यक्रम में नगर परिषद लाड़वा के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल माटा मुख्यातिथि रहे जबकि समाजसेवी सुरेश माटा विशिष्ट अतिथि रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गायकों द्वारा सुनाए गए भजन बुहा खोल दे मंदरां दे पहरेदारा कि असां वी दीदार करना और अज्ज जन्मदिन सतगुरू जी दा, संगता देन वधाईयां, वेख के मुखड़ा सतगुरू जी दा, सबने रौणकां लाईयां….. सुनाकर समां बांधा। इसके बाद भक्ति प्रवचनों में पंडित दीपक मिश्र ने कहा कि सतगुरू बाबा लाल दयाल जी ऐसे महापुरूष हुए है, जिनका चिंतन और दर्शन विश्व के लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करता है। महान विद्वान, परोपकारी व महायोगी लाल दयाल जी का जन्म लाहौर के निकट कसूर प्रांत (अब पाकिस्तान)में सम्वत् 1412 में हुआ। कहा जाता है कि वें अपनी भक्ति एवं योग विद्या के बल से 300 वर्ष तक जीवित रहे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता की भलाई में समर्पित कर दिया। धर्म प्रचार हेतु मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में रहकर 100 वर्ष तक कठोर तपस्या की। उनकी ओजस्वी वाणी और उपदेश से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में लोग उनके अनुयायी बने। बाबा जी ने धर्म प्रचार के लिए अपने 22 शिष्यों को विभिन्न स्थानों पर गद्दीनशीन किया। जिसमें अफगानिस्तान के शहर काबुल, गजनी, पाकिस्तान के शहर सरगोधा, गुजरांवाला, लाहौर, मुलतान, झंग, सनखेतरा और पेशावर प्रमुख है। भारत के भी कई स्थानों पर इनके अनुयायी बने, जिसमें पंजाब के ध्यानपुर साहिब, रामपुर-दातारपुर और अमृतसर में 3 सक्रिय गद्दियां स्थापित हैं। प्रवचनों के बाद विशाल भंडारा दिया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान केवल कृष्ण पाठक, उप प्रधान अशोक भारद्वाज, सचिव वेद आनंद, कैशियर कुलदीप भास्कर, जगदीश अरोड़ा, एस के कपिला, राकेश शर्मा,यशपाल दत्ता,सतीश गुलाटी, शिवकुमार शर्मा,गुलशन भाम्बा, जवाहर लाल दत्ता, गगन मेहता,सुरेश पुंज और ओम प्रकाश लालका सहित महिला में श्रद्धालु शामिल रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सीधे प्रसारण को देखते भाजपा कार्यकर्ता

Wed Feb 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 2 फरवरी :- बुधवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजट कार्यक्रम के बारे सीधे प्रसारण को देखने के प्रबंध किए गए थे। इस कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार बिशनगढ़, जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चंद्रभान पुरा, उपाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement