रुद्रपुर उत्तराखंड:तीरथ सरकार के 100 दिन बेकार-आप

रुद्रपुर: तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रुद्रपुर मे जोर दार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने उतराखण्ड की तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उतराखण्ड की 70 विधानसभाओ में जोर दार प्रदर्शन किया। इसके तहत आम आदमी पार्टी ने रुद्रपुर के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्रभारी असगर रजा के नेतृत्व में किच्छा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय में जमा हुए पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उतराखण्ड की तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदर्शन किया। वहीं पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी असगर रजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का अब तक का कार्यकाल असफल साबित हुआ है। बीजेपी ने सत्ता परिवर्तन कर राज्य हित बताया लेकिन आज तक तीरथ सरकार के कार्यकाल में विकास के मुद्दों पर राज्य और भी पीछे चला गया है। चाहे करोना के खिलाफ लड़ाई, अस्पतालों को बेहतर बनाने की बात हो,रोजगार का मुद्दा हो, महंगाई हो,बिजली पानी हो या फिर विकास हो हर मोर्चे पर तीरथ सरकार असफल साबित हुई है। राजा ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के अभी तक के कार्यकाल को सिर्फ हास्यापद बयानों व अव्यवस्था का कार्यकाल करार देना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तीरथ सिंह रावत का पिछले सौ दिनो का लेखा जोखा प्रदेश की जनता के सामने पेश कर चुकी है। जिससे तीरथ सरकार की नाकामी साफ तौर पर झलकती है। कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान आप जिलाअध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हाजी मुकीम कुरैशी, मूसा, हरविंदर सिंह,महिला मोर्चा विधा शर्मा, अन्नाद मैसी,सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗ੍ਰੰਥੀ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਦੀ ਹਜ਼ੂਰੀ ਚ ਔਰਤ ਨਾਲ ਜਬਰ ਜਨਾਹ ਦਾ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਲਿਆ ਗੰਭੀਰ ਨੋਟਿਸ

Sat Jun 19 , 2021
ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਰਾਰ ਗ੍ਰੰਥੀ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,19 ਜੂਨ ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ:- ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਝੁੱੱਗੇ ਕਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਾਲਾ (ਝੁੱੱਗੇ ਸੰਤਾਂ ਸਿੰਘ ਵਾਲੇ) ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿਚ ਹੀ ਗੁਰੂ ਦੀ ਹਜ਼ੂਰੀ ਵਿਚ ਇਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਘਟਨਾ ਨੂੰ […]

You May Like

advertisement