
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव से एक युवक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में नकदी,जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक एक गांव के परिजन रबर फैक्ट्री कालोनी में रहते है।मंगलवार को उनकी नाबालिक बेटी बाजार से खरीददारी करने को गई।शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।दो दिन तक तलाशी की लेकिन नहीं मिली।तलाशी के दौरान किसी ने बताया उनके गांव का युवक उसको ले गया है।परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।भाई ने दी तहरीर के मुताबिक दो लाख का जेवर और 40 हजार नकदी ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस जांच कर रही है।रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है।रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


