पत्नी से विवाद के बाद यूवक हुआ गायब
कन्नौज सिद्धार्थ गुप्ता
कन्नौज । खड़िनी क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक घर से निकल गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसके कपड़े, जूते व टूटा हुआ मोबाइल नहर पुल के पास पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू की गई है।खड़िनी स्थित निचली गंग नहर पुल के पास शनिवार सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले। इन्हें नहर पुल के पास कपड़े, जूते और टूटा हुआ मोबाइल दिखाई दिया। मोबाइल से सिम गायब थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पहुंच गए। पर्स से मिले कागजों से युवक की पहचान रूर निवासी रोहित (28) के रूप में हुई। जानकारी पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर रोहित का पत्नी पूजा से विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर वह रात में घर से निकल आया।
वहीं पूजा ने बताया कि रोहित घर से जाते वक्त जेवर ले गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि नहर में तलाश कराई जाएगी।