आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौके पर मौत घर परिवार में मचा कोहराम

कन्नौज। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के फतेहपुर जसोदा गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घर परिवार में कोहराम मच गया। घर पर लोगों का तांता लग गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। जसोदा के फतेहपुर गांव मे शिवम उम्र 21 वर्ष पुत्र दयाशंकर शर्मा बुधवार सुबह खेतों की तरफ गया हुआ था। आकाशी बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। काफी देर बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने शिवम की तलाश शुरू कर दी। वही घर पर खेत में पड़े शिवम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के शव को घर पर लाया गया। गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक शिवम जसोदा मे बिल्डिंग की दुकान किए हुए था। घर परिवार सहित माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:थाना जीयनपुर कुंटू सिंह माफिया के सहयोगी रिजवान व विजय उर्फ सचिन के चल संपत्ति कुर्क

Wed Apr 13 , 2022
Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement