बस की छत से गिरकर युवक की मौत

बस की छत से गिरकर युवक की मौत

मेहनगरआजमगढ़

खलासी का काम कर रहे कम्हरिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह उर्फ राजन (50) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और बच्चे रो-रोकर कहते रहे अब केकरे भरोसे जिअल जाई…। पत्नी व बच्चों का विलाप देख सभी की आंखें नम हो जा रही थी। सभी उन्हें ढाढ़स बंधाने में जुट रहे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह खलासी का काम करते थे। वह जिस बस में खलासी थे, वह मऊ के मधुबन बाजार से होकर चिरैयाकोट, खरिहानी होते हुए वाराणसी जाती है। रविवार की शाम जब बस वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में पहुंची, तो एक यात्री का सामान उतारते समय चंद्रशेखर सिंह बस की छत से उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बस चालक और उनके पुत्र ने उन्हें कबीरचौरा स्थित वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात इलाज के दौरान चंद्रशेखर ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता व एक बेटा व बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पत्नी का विलाप सुनकर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया घटना की जानकारी मुझे हुई है। घटना वाराणसी में हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत

Tue Jun 24 , 2025
श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।=डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश।सगड़ी (आजमगढ़): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में फर्जी तरीके से क्लर्क की नियुक्ति की शिकायत को संज्ञान […]

You May Like

Breaking News

advertisement