बिजली का करंट लगने से छत से गिरकर युवक की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गांव भूड़ मड़ौली में आधी रात के बाद बिजली करंट लगने से छत से गिरने के कारण युवक की सोमवार सुबह को मौत हो गई। युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा लगाने वाली महिला के खिलाफ परिजनों ने शिकायत की है।जिस पर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की पुलिस ने बात बताई है।
जानकारी के मुताबिक गांव भूढ मड़ौली निवासी जिराज सिंह रविवार को अपनी दो मंजिल मकान पर सोया था।परिजनों के मुताबिक एक महिला ने करीब एक माह पहले जिराज सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी।जिस कारण वह डिप्रेशन में रहता था।आधी रात के समय लघु शंका को उठने पर बिजली की केबिल के चपेट में आने के बाद वह मकान से नीचे गिर गया। करंट और गहरी चोट लगने के कारण वह गिरते ही बेसुध हो गया।जिस कारण किसी को गिरने का पता नहीं चल पाया।अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई।सुबह करीब चार बजे युवक की पत्नी झाड़ू आदि के लिए उठी।जमीन पर जिराज को देखकर चीख पड़ी।उसकी आवाज सुनकर सभी परिजन उठ गए।किसी वाहन से वह ले गए।लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने छेड़ छाड़ का मुकदमा लिखाने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दरोगा सुरेश पटेल ने बताया महिला पर लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान से गरमाया बरेली का माहौल

Tue Jun 17 , 2025
मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान से गरमाया बरेली का माहौल विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी दफ्तर, मौलाना की जमानत निरस्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां एक बार फिर अपने भड़काऊ […]

You May Like

Breaking News

advertisement