युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत : सुभाष सुधा

युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शहीदी दिवस पर आयुष विवि में संकल्प दिवस का आयोजन।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय और स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयुष विवि के सभागार कक्ष में शहीदी दिवस पर संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा, विशिष्ट अतिथि हरियाणा साल्वेट एसोसिएशन के प्रधान सी.ए. अश्वनी जैन द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्ति कर किया गया। मंच का संचालन मनदीप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भगत सिंह ने मात्र तेईस वर्ष की आयु में देश के खातिर अपने जीवन का बलिदान दिया। उसके पश्चात ही सौलह साल बाद देश आजाद हुआ। आजादी के परवानों में शहीद भगत सिंह नाम प्रथम स्थान पर आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विवि के कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वावलंबन का संकल्प ले चुका है। उसके नतीजे भी देखने को भी मिल रहे हैं। कोरोना काल में किस प्रकार भारत ने कोविड-19 के खात्मे के लिए स्वदेश निर्मित वैक्सीन का निर्माण किया और विश्व के अन्य देशों को भी सहायता पहुंचाई। इसी तरह भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्म निर्भर बन रहा है। अगर भारत के 130 करोड़ लोग संगठित हो जाए और अपनी शक्ति का इस्तेमाल सही दिशा में करेंगे तो निश्चित तौर पर भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हरीश ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। देश की 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। शहीद भगत सिंह की कुर्बानी की ही बदौलत पूरे देश में स्वतंत्रता की एक लहर भारतीय जनमानस में दौड़ने लगी। अनेको युवा आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और तब जाकर देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं इन सम्भावनाओं को युवा शक्ति को अवसर में बदलना होगा। हालही में देखने में भी आ रहा है कि भारत के युवाओं में अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागृति बढ़ रही है। जब भी किसी चुनौती का सामना करने के लिए देश के युवाओं को पुकारा गया है तो वे पीछे नहीं रहे हैं। दरअसल युवा गहन ऊर्जा और महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्रीयता के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का हो सकता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार ने अंत में अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि युवाओं में स्वावलंबन हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आगे भी आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर केडीबी सदस्य सौरव भारद्वाज, स्वदेशी जागरण मंच से प्रो. राजेश दीक्षित, प्रो. मंधुदीप, स्वावलंबी भारत अभियान से अर्चना शर्मा, प्रो. पीसी मंगल, प्रो. रणबीर सिंह, डॉ. रवि राज, डॉ. सतबीर चावला, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. अजर झागड़ा, डॉ. बिजेंद्र सिंह तोमर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना सरकार की बौखलाहट : गोयल

Fri Mar 24 , 2023
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना सरकार की बौखलाहट : गोयल। संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 2024 के चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा : गोयल। कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का विरोध करने वालों में व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement