विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली से अवगत करवाने के लिए हो रहा है युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन

विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली से अवगत करवाने के लिए हो रहा है युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – सुकांत पण्डित।

कुरुक्षेत्र में हुई राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : शिक्षा के साथ बच्चों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली का भी ज्ञान होना चाहिए। इसी के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में एससीईआरटी गुरुग्राम से नरेंद्र मान एवं डाइट पलवल कुरुक्षेत्र से डा. अजमेर सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की। राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, अध्यक्ष, कृषि मंत्री, कानून मंत्री, विपक्ष के नेता सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका को बखूबी से निभाया। इस मौके पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में विभिन्न मुद्दों पर तीखी नोक झोंक भी हुई। विपक्ष के सदस्यों ने कई बार सत्ता पक्ष के असहयोगपूर्ण रवैये से नाराज होकर संसद की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों के साथ निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनीता कौशिक, रेखा सैनी, कुसुम कुमारी, अनीता, डिम्पल व कविता इत्यादि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाग लेते हुए अतिथिगण एवं छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी कानून को राज्यपाल की मंजूरी, मिलेगी कड़ी सजा,

Fri Dec 23 , 2022
सागर मलिक देहरादून: धर्मांतरण विरोधी संशोधन विधेयक को राजभवन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। औपचारिक नोटिफेशन के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। इसके साथ ही राज्य में जबरन धर्मांतरण संज्ञेय अपराध […]

You May Like

Breaking News

advertisement