कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को मिला सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन पुरस्कार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को मिला सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन पुरस्कार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 25 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रास एडवेंचर कैंप का आयोजन 19 से 23 जून 2023 तक मनाली में किया गया था जिसमें 10 विश्वविद्यालयों एवं सात महाविद्यालयों के 88 महिला विद्यार्थियों एवं यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने भी इस कैंप में भागीदारी की थी जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा एवं यूथ रेड क्रॉस की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शुचिस्मिता ने साहिबा और केयू की रेड क्रॉस की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस एडवेंचर शिविर के जरिये युवाओं को आपदा प्रबंधन सीखा रहा है। मानवता सेवा करना ही रेडक्रास का सच्चा धर्म है, इसलिए मानवता के धर्म को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को जनसेवा में अपनी भागीदारी देनी चाहिए। कैंप आब्जर्वर रविंद्र कुमार ने मुख्यातिथि तथा सभी प्रतिभागियों का इस शिविर को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में आए हुए प्रतिभागियों में बेस्ट काउंसलर, बेस्ट यूथ तथा बेस्ट टीम को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविख्यात भागवताचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज 26 जून से वृन्दावन में कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा

Sun Jun 25 , 2023
विश्वविख्यात भागवताचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज 26 जून से वृन्दावन में कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई। वृन्दावन : रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम में द भागवत मिशन फाउंडेशन के द्वारा अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव 26 […]

You May Like

Breaking News

advertisement