
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : बरेली के युवा रंगकर्मी स्पर्श पटेल के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एन०एस०डी०) दिल्ली में चयन पर यूथ वेलफेयर के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद और स्थानीय रंगमंच के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि स्पर्श पटेल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और रंगमंच के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका चयन बरेली के रंगकर्मियों और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि यदि लगन और निरंतर प्रयास किया जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी व यूथ वेलफेयर के संस्था पदाधिकारीयो द्वारा स्पर्श पटेल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी उनको पगड़ी, शॉल, पटका, प्रतीक चिन्ह फूलों की माला, महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फुले का चित्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में अपनी उत्कृष्ट अभिनय प्रतिभा से बरेली और देश का नाम रोशन करेंगे।
स्पर्श पटेल के पिताजी विजय बाबू कनौजिया माता जी विनीता पटेल जी को महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले का चित्र स्मृति के रूप में संस्था पदाधिकारीयो द्वारा भेंट किया
संस्था के उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी पवन कालरा ने कहा ऐसे रंग कर्मी, कलाकार जो बरेली का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात करेंगे यूथ वेलफेयर कला साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था ऐसे रंग कर्मी व कलाकारों का सम्मान करती रहेगी इसके लिए संस्था वचनबद्ध है ।इस अवसर पर जगदीश शाक्य, ओमपाल प्रजापति, शिवम प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


