युवाओं को रोबोटिक्स और एआई में मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण : सीमा सैनी

युवाओं का 120 सीटों पर होगा चयन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 मई : जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि राज्य के पहले रोबोटिक्स एंड एआई कौशल प्रशिक्षण केंद्र, करनाल के लिए 21 व 22 मई 2026 को रोजगार निदेशालय व जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र में पंजीकृत सक्षम युवाओं को (1) टेक्निसियन आईटी स्पोर्ट (2) असिस्टेंट रोबोटिक्स टेक्नीशियन कोर्स हेतु कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रशिक्षण हेतु साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी, कुरुक्षेत्र के प्रांगण मे सुबह 9 बजे किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्किल हरियाणा, समर्थ हरियाणा विजन के तहत पूरी तरह नि:शुल्क है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ सफल युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु प्रार्थी हरियाणा का निवासी हो, तथा 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्त्रात्कोत्तर पास हो व आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक हो, इस टेस्ट के समय आधार कार्ड व सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। एसीटीटीएस के स्टेट हेड मनोज शर्मा ने बताया कि यह साइकोमेट्रिक टेस्ट एसीटीटीएस इनफोटैक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता स्थली ज्योतिसर व महाभारत अनुभव केंद्र पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक : विश्राम कुमार मीणा

Thu May 21 , 2026
हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा,30 मई को ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक,युवाओं को विरासत से जोडऩे की पहल। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत हेरिटेज एंड […]

You May Like

advertisement