बिहार भरगामा: कुसमौल में चली गोली,युवक की हालत गंभीर

भरगामा: कुसमौल में चली गोली,युवक की हालत गंभीर

अररिया।
भरगामा थाना क्षेत्र के कुसमौल पंचायत के पासवान टोला वार्ड 06 में शुक्रवार के देर रात्रि को एक गोलीकांड का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें लगभग 30 वर्षीय पप्पू पासवान के सीना एवं सिर में गोली लगी है। जिससे वे जख्मी हो गए हैं। गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ते हीं आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पप्पू पासवान अपने नाना के यहां रहता था। और वे शुक्रवार के देर रात्रि को मेला देखकर घर आ रहा था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें बंदूक की गोली से लहू-लोहान कर दिया। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि शनिवार के देर शाम तक आवेदन के इंतजार में भरगामा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: संकल्प सप्ताह का हुआ उदघाटन

Sun Oct 1 , 2023
संकल्प सप्ताह का हुआ उदघाटन अररियाश्रेष्ठ भारत विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली से संकल्प सप्ताह का उद्घाटन किया। जिसका विषय सबकी आकांक्षा सबका विकास है। इस कार्यक्रम का प्रसारण आभासी रूप से कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के […]

You May Like

Breaking News

advertisement