ज़ईम ने एफ एम जी ई टेस्ट पास करके गांव का नाम किया रोशन

जोखनपुर को एक और एम बी बी एस डाक्टर होने का गौरव मिला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शीशगढ़ बहेड़ी के नजदीकी गांव जोखनपुर निवासी ज़ईम ने पहले ही प्रयास में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम पास करके बड़ी कामयाबी हासिल की है उन्होंने अपने गांव व इलाके का नाम रोशन कर दिया है ज़ईम जोखनपुर गांव के ऐसे युवा है जिन्होंने कठोर परिश्रम करके एम बी बी एस की डिग्री हासिल करके डाक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करके दिखाया है ज़ईम की इस बड़ी कामयाबी से उनके परिवार व गांव में भी खुशी का माहौल है।
बताते चलें कि बहेड़ी तहसील के गांव जोखनपुर निवासी डाक्टर
जफर के पुत्र ज़ईम ने क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी रसिया रूस से माह जुलाई 2024 में एम बी बी एस की परीक्षा पास की थी विदेश से एम बी बी एस मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद भारत में एफ एम जी ई टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है टेस्ट पास करने के बाद ही डिग्री मिलती है 12जनवरी को पूरे भारत में एक साथ एफ एम जी ई की परीक्षा आयोजित की गई थी ज़ईम ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास करके पूरे इलाके का नाम रोशन किया है ।
पी जी करके स्पेशलिस्ट डाक्टर बनने का है सपना
पहले ही प्रयास में एफ एम जी ई की परीक्षा पास करने वाले डाक्टर ज़ईम के हौंसले बुलंद है डाक्टर ज़ईम अभी से ही पी जी की तैयारी में जुट गए है । स्पेशलिस्ट डाक्टर बनकर मरीजों की सेवा करने का उनका सपना है एक जुनून के साथ वह अपने मिशन में लगे हुए है अपनी कामयाबी का श्रेय ज़ईम अपनी माता आरफा ,पिता डाक्टर जफर के अलावा अपने कालेज के स्टाफ को देते है जिनके मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से शिक्षा हासिल की है डाक्टर ज़ईम के पिता डाक्टर जफर बी यू एम एस डिग्रीधारक है और गांव जोखनपुर में ही चिकित्सा कार्य कर जनता की सेवा कर रहे है ज़ईम दादा मुहम्मद उमर
भी डाक्टर थे।
पिता का सपना किया साकार
ज़ईम ने एम बी बी एस डाक्टर बनकर अपने पिता के सपने को साकार किया है पिता डाक्टर जफर का सपना था कि वह अपने बेटे को एक एम बी बी एस के बाद स्पेशलिस्ट डाक्टर बनाएंगे अब ज़ईम स्पेशलिस्ट डाक्टर बनने के लिए अभी से ही पी जी की तैयारी में लग गए है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में हुई पूर्व सैनिकों की मीटिंग

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गत दिवस को फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के सभी मिलिट्री आर्मी ऑफिसर्स एवं जवानों की मीटिंग की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने पूर्व सैनिकों का वेलकम कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद थाना […]

You May Like

advertisement