जिपं सीईओ ने बलौदा विकासखण्ड के गोठानों का किया निरीक्षण

गौठान में निर्माण कार्यों एवं समूह की गतिविधियों का लिया जायजा

जनपद सीईओ को व्यवस्था दुरुस्त करने  के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 29 मई 2022/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बलौदा  विकासखण्ड के चारपारा, महुदा (ब),नवगवा एवं जाटा गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही गौठान में मूलभूत पानी, चारा एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुररूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्रीमति नेहा सिंह सहित गोठान समिति सदस्य, सरपंच, सचिव उपस्थित थे। 

जिपं सीईओ ने बलौदा विकासखण्ड की गौठान में मुर्गी पालन केन्द्र, बकरीपालन केन्द्र में चल रहे रही गतिविधियों का जायजा लिया।  उन्होंने कहा कि गौठान में समूहों के लिए बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें, इसके लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। बाड़ी विकास के लिए समूह को सब्जी एवं फल उत्पादन के लिए बीज उपलब्ध कराने कहा।  इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वीकृत कार्य बकरीपालन शेड, मुर्गीपालन शेड, मशरूम उत्पादन केन्द्र, नेपीयर घास, हरा चारा, गेहूं उत्पादन आदि कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत कार्यो को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने  गौठान में गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरादान ग्रामीणों की सहभागिता से एकत्रित करवाने कहा। इस दौरान उन्होंने बाड़ी विकास के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूहों की महिलाओं को उचित स्थान मिले और उन्हें स्वरोजगार प्राप्त हो इसके लिए बकरीपालन, मुर्गीपालन, बतखपालन, मशरूम, सब्जी बाड़ी लगाने का बेहतर प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच, सचिव एवं संबंधित गौठान समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा विंग के गौरव बक्शी ने किया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आप सुप्रीमो का स्वागत

Sun May 29 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता के साथ की मुलाक़ात। पंजाब चुनाव की बंपर जीत के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार हरियाणा आए। कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी युवा विंग की ओर से उत्तरी हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement