थाना जीयनपुर
गोबध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार अवैध तंमचा कारतूस बरामद
पूर्व की घटना का विवरण – दिनांक 02.10.2022 को उ.नि. सौरभ कुमार सिंह थाना जीयनपुर द्नारा अभियुक्त फैयाज पुत्र बदरुद्दीन निवासी कुरैश नगर कस्बा व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को तरौका से मोहम्मदपुर जाने वाले लिंक रोड के पास से समय 15.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर कस्बा व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ आदि मौके से फरार हो गये । अभियुक्त के कब्जे से 04 राशि गोवंश व 01 स्कार्पियो नं0- UP62CA7502 बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0 अ0स0 -606/2022 धारा 3/5A/8गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. मदन कुमार गुप्ता द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 15.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर कस्बा व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मुबारकपुर तिराहे से समय करीब 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के पास से 01 अवैध तंमचा .303बोर व 01 जिन्दा कारतूस .303बोर बरामद हुआ उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 735/2022 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 735/2022 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास –1. मु0अ0स0 606/2022 धारा 3/5A/8गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 684/2022 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर ,आजमगढ़
बरामदगी – 1. 01 अवैध तंमचा .303 बोर
- एक अदद जिन्दा कारतूस . 303 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त– जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर कस्बा व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –1.प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय़ मय हमराह थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।