Uncategorized

थाना देवरनियां क्षेत्रांतर्गत महिला से लूट की घटना कारित करने वाले 03 अपराधियों को द्वारा मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार (एक घायल)

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : आवेदक श्री रनवीर सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गदइया निकट हरसूनगला थाना मिलक जनपद रामपुर हाल नि0 किसान सहकारी चीनी मिल्स सेमीखेडा, बरेली द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि नायरा पैट्रोल पम्प ग्राम सेमीखेडा के पास से 03 अज्ञात व्यक्ति जो स्पलेंडर प्लस मो0सा0 पर सवार थे, उनके द्वारा तमंचा दिखाकर उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया गया, जिसमें एक मोबाइल, 6,000/- रुपये नकद तथा उनके पहनने वाले गहने थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देवरनियां पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 309(4) बीएनएस में पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष देवरनियां मय फोर्स संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे तो जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने की लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण फिर से किसी घटना करने की फिराक में घूम रहे है, जो ग्राम इटौआ की तरफ आ रहे है । इस सूचना पर थाना देवरनिया पुलिस द्वारा घेराबंदी करके तीनो बदमाशों को घेर लिया । बदमाशो ने अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा शेष दो बदमाशों को घेरकर ग्राम इटौआ के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया । बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, एक चाकू नाजायज व थाना देवरनियां क्षेत्र में की गयी लूट की घटना से संबंधित शत प्रतिशत आभूषण बरामद हुए हैं, जिसमें एक सोने की एक चैन, एक कंठी, एक जोडी झुमके, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र तथा एक जोडी पाजेब (चांदी), 5600/- रूपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल स्पलेंडर बरामद हुई । अभियुक्तगण उपरोक्त से थाना भोजीपुरा क्षेत्र में कस्बा जादौपुर के पास दंम्पत्ति से लूटा गया मोबाइल व पैसे भी बरामद हुए है । बदमाशों से मुठभेड के दौरान आरक्षी पवन बंसल घायल हुए है। घायल अभियुक्त एवं घायल आरक्षी को उपचार हेतु सीएचसी बहेडी भेजा गया । मौके पर फील्ड यूनिट मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ,व0उ0नि0 नवदीप कुमार,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार,
उ0नि0 ताजवर सिंह,उ0नि0 पुष्पेन्द्र शर्मा, हे0का0 विनोद कुमार ,हे0 का0 मलिखान सिंह,
का0बिट्टू सिँह ,का0 पवन बंसल(घायल) थाना देवरनियां बरेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel