जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ

आजमगढ़।

जनपद में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत कल 26 मार्च (बृहस्पतिवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला महिला चिकित्सालय में बच्चेदानी के मुख का कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को बच्चेदानी के मुख्य का कैसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। यह टीकाकरण कार्यक्रम विशेष रूप से 14 वर्ष पुरे कर चुकी किंतु 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। जो सोमवार से शनिवार प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक महिला अस्पताल मे निःशुल्क लगाया जायेगा!
उन्होंने उक्त आयु वर्ग की सभी बच्चियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाएं तथा अभिवावक अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि यह अभियान सुचारु रूप से संचालित हो सके।
जनपदवासियों से अपील है कि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।

                                         ( डाॅ एन आर वर्मा )
                                     मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                              आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण हेतु द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Thu Mar 26 , 2026
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण हेतु द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्नजनपद आजमगढ़ में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को सुदृढ़, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों दिनों में कुल 90 […]

You May Like

advertisement