स्काउट गाइड ने शहर में निकाली प्रभात फेरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स तथा टैगोर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आजम नगर से प्रभात फेरी निकाली, जिसमें बच्चे हाथों में तिरंगा लिए हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। तथा छोटे-छोटे नौनिहालों ने गीत संगीत नृत्य के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। तथा कार्यक्रम को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कुतुबखाना चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। तथा रैली के साथ चलकर उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्काउट गाइड बैंड के साथ टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चे एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही । रैली का समापन शहरी कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकार नगर प्रथम के द्वारा संबोधित करते हुए किया गया ,कि जो आप यह वर्दी पहने हैं, यह केवल एक वर्दी ही नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और यह समाज में एक अच्छा संदेश देती है । तथा आप लोग बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं, प्यारे बच्चों मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। तथा खुश रहे और आगे बढ़ते रहें साथ हीसमापन की घोषणा की। प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना,
अल्का मिश्रा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त ,मोहम्मद नबी जिला उपाध्यक्ष, सुबोध अग्रवाल जिला स्काउट कमिश्नर, प्रधानाचार्य शहनाज बानो, पवन कालरा मीडिया प्रभारी, जिला संगठन आयुक्त वैभव गौड़ मौजूद रहे I

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारी का उत्पादन बर्दाश्त नहीं---- घनश्याम दास

Thu Aug 14 , 2025
(जिला संवाददाता) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बरेली में करेली मोड पर स्थित प्रयाग रेस्टोरेंट के हाल में आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व प्रदेश संगठन मंत्री एसपी वर्मा का प्रदेश प्रभारी युवा एवं मंडल संयोजक सुनील खत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement