
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : कुरुक्षेत्र, हरियाणा पैरा कबड्डी सेमिनार में देशभर के 50 से अधिक कबड्डी ऑफिशियल्स ने लिया भाग, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हरियाणा को देने और खेल बजट में न्यायसंगत हिस्सेदारी की उठी मांग।
कुरुक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में विश्व खेल परिषद, हरियाणा के तत्वावधान में पैरा कबड्डी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार 20 से 30 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूरे भारत से 50 से अधिक कबड्डी ऑफिशियल्स ने भाग लिया।
सेमिनार का शुभारंभ स्वामी गोपाल दास जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद, द्वारा की गई।
इस अवसर पर भारतीय पैरा कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप सिंह कोस, राजेश कुमार भीम अवॉर्डी, पैरा कबड्डी संघ के प्रधान देवी मलिक, जगबीर सिंह, अर्जुन अवाड़ी धर्म सिंह भीम अवॉर्डी, सुरजीव पाल नेजर अर्जुन अवार्डी, ताजल गोस जी चेयरमैन भारतीय पैरा कबड्डी संघ, मनोज कुमार तथा करण सिंह मलिक, राजकमल ढांडा, हरिकेश सहारन, सुरेश सहारण,सहित अनेक खेल पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हरियाणा की खेल प्रतिभा को मिले अंतरराष्ट्रीय मंच।
कार्यक्रम के दौरान विश्व खेल परिषद, हरियाणा ने कहा कि हरियाणा की पहचान केवल कृषि, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि देश और विश्व स्तर पर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए भी है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।


