रैन बसेरों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रैन बसेरों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

रायबरेली 10 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 24 घंटे गर्म बिस्तर, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने कर्मियों को हिदायत दी कि रैन बसेरों में उपस्थित लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रथम प्राथमिकता रहे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी करते हुए सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारी विधानसभा हरचंदपुर के जरिया ग्रामसभा के गंगवा का पुरवा निवासी शिवकेश वर्मा जी

Thu Dec 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत हमारी विधानसभा हरचंदपुर के जरिया ग्रामसभा के गंगवा का पुरवा निवासी शिवकेश वर्मा जी का खेतों में काम करते समय हाथ कट गया था जिसकी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा यथासंभव आर्थिक सहायता भी की।साथ ही साथ डॉक्टरों से मिलकर उनके उचित इलाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement