
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विभाग के पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि एक विद्यार्थी ने पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है।
यह उपलब्धि मा. कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विभाग में हर्ष का माहौल है।
यूजीसी-नेट में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उपासना विश्वकर्मा, शिवानंद राय, अतुल पटेल और सृजन समीर ने नेट की पात्रता हासिल की है। वहीं श्री कृष्ण बरनवाल ने पीएचडी के लिए पात्रता प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विभाग की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विभागीय शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का प्रतिफल है। साथ ही विद्यार्थियों के मार्गदर्शकों और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की गई।
राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अकादमिक वातावरण और बेहतर मार्गदर्शन को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विभाग के और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी एवं शोधपरक परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे।
विश्वविद्यालय परिवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की है।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं. 94 5244 5878

