भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं, सबको करना चाहिए पूजन : डॉ. रजनीश सक्सेना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति एवं भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ यम द्वितीया पूजन समारोह का भव्य आयोजन प्राचीनतम श्री विश्वनाथ मंदिर, बरेली के प्रांगण में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री छत्रपाल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुलशन आनंद, वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, नीरज शर्मा, विष्णु शर्मा, देवेन्द्र जोशी, प्रत्येश पांडेय, पवन कुमार अरोरा द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
पहले सत्र में प्रख्यात राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज द्वारा हवन, पूजन एवं कलम-दवात पूजन संपन्न कराया गया।
दूसरे सत्र में भगवान चित्रगुप्त जी की झांकी का भव्य प्रदर्शन हरजीत कौर एवं रवि सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में “भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान क्यों और कैसे” विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे और भगवान चित्रगुप्त जी को सर्व समाज का भगवान बताते हुए सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा “भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं जो हमारे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे प्रतिदिन उनकी पूजा-अर्चना करें और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।” कार्यक्रम में हवन-पूजन एवं कलम-दवात पूजन के उपरांत महाआरती संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने संगठन परिवार की इस मुहिम — “भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं” — की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
गणमान्य अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना एवं मनीष रस्तोगी ने किया।
तृतीय सत्र में 2125 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को “श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ – देश बचाओ” एवं “रक्तदान महादान” के प्रति जागरूक करते हुए सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजीव सक्सेना एवं आशीष प्रधान ने किया। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. रजनीश सक्सेना, वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, डॉ. राम कुमार आर्य, मनीष रस्तोगी, अंकुर सक्सेना, संजीव सक्सेना, प्रभु दयाल शर्मा, विनीश अरोरा, निर्भय सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, आरव सक्सेना, अंशु, आशीष प्रधान, श्वेता प्रधान, द्रव्यांश प्रधान, नवयांश प्रधान, प्रदीप सक्सेना, हरजीत कौर, रवि सक्सेना, आरती सक्सेना, अखिलेश शर्मा, सरदार त्रिलोचन सिंह, जीतेश राज, नक्श, राहुल, लोकेश, माधव शर्मा, कशिश, समर, शौर्य पाल, मंदीप कौर, मंजीत कौर, देवांश, तेजस, गोलू आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाई दूज पर जेल में उमड़ा स्नेह का सैलाब, बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ

Fri Oct 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बरेली जिले के केंद्रीय कारागार के बाहर बड़ी संख्या में बहनों अपने भाईयों को तिलक करने पहुँची। अपनी बारी का इंतजार करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement