शंखा पुल के पास तंत्र-मंत्र का खेल, सोने के बुंदे लेकर ठग फुर्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, शुक्रवार को हाइवे शंखा पुल के पास दिनदहाड़े एक रिश्तेदार के मौते में जा रही महिला के साथ बाइक सवार मौलाना ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर झांसा देकर कानों में पहने सोने के बुंदे ठग लिये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई टीमों में तलाश की लेकिन वह दोनों बाइक सवार फरार हो गए।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना सिरौली के गांव कल्याणपुर निवासी अमरसी बेगम पत्नी भुरे खां अपनी ननद के साथ स्थानीय थाना के गांव केशोपुर एक रिश्तेदार बूंदन खां के निधन पर शोक जताने जा रही थीं।सवारी से शंखा पुल पर उतरने के बाद वह केशोपुर के ओर पैदल चलने लगी।तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने मदद के बहाने दोनों को अपनी-अपनी बाइक पर बैठा लिया।
ननद को बैठाकर एक बाइक तेज रफ्तार में आगे निकल गई।जबकि अमरसी बेगम को दूसरा युवक बहाने से एक विद्यालय के पास ले गया। परेशान दिख रही महिला को भाप कर उसने खुद को एक मौलाना बताकर ऊपरी हवा से निजात दिलाने के नाम पर सोने के बूँदे निकलवा लिए। ठग ने आंखों में धूल झोंकते हुए बुंदों को कागज में लपेटा, रबर बैंड लगाया और बोला- इसे पानी में घोलकर पिलाना, घुटनों का दर्द और सभी समस्या दूर हो जाएंगी।चेतवानी दे दी कुछ देर तक कागज की पुड़िया खोलना नहीं।केशोपुर गांव के पास छोड़कर ठग भाग गया। महिला ने कागज खोला तो होश उड़ गए। अंदर सोने के बुंदों की जगह पांच-पांच के दो सिक्के थे। ठगी का एहसास होते ही महिला ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 122 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।कई टीमें बनाकर दोनों बाइक सवार की तलाश की।लेकिन वह फरार हो गए। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीजल में पानी मिलने का आरोप, पेट्रोल पंप को बदनाम करने की कोशिश का दावा; थाने पहुंचा मामला

Sun Aug 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शीशगढ़, धनेटा- शीशगढ़ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी मिलने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेट्रोल पंप संचालक ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग […]

You May Like

advertisement