
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद जी के विषय में जानकारी दी गई तथा स्मार्ट पैनल के माध्यम से उनके जीवन के विषय में बच्चों को दिखाया गया। मोहम्मद नवाजिश ने मेजर ध्यानचंद जी एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया।प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत द्वारा बच्चों को हॉकी पकड़ना और खेलना सिखाया गया , नाटक तथा खेल में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मो आरिफ़, मो शाहिद मोहित कुमार और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


