
18 मंजिला ज्ञान मंदिर में गणमान्यों का किया गया सम्मान, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने की शिरकत।
थानेसर, संजीव कुमारी 29 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर से कुरुक्षेत्र को ओर ज्यादा पहचान मिलेगी। इतना दिव्य मंदिर कुरुक्षेत्र में बन रहा है, यह बड़ी बात है और येे भारत के गौरव को बढ़ाने वाली बात है। मंदिर हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी संस्कृति भी है। भारत दुनिया का अकेला देश है जिसमें हजार साल के आकर्मणों के बाद भी हिंदू हैं। विश्व का इतिहास अलग है व भारत का इतिहास पूरी दुनिया से अलग है। विश्व हिंदू परिषद के महामँत्री मिलिंद परांडे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मँत्री सुभाष सुधा ने की। वहीं चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल विशेष रूप से पहुंचे। अतिथियों का यहां पहुंचने पर राजेश गोयल, ट्रस्ट के प्रधान सुरेश व महामंत्री सुभाष बिंदल ने फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने स्वामी चिंरजीवीपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट की ओर से राजेश गोयल ने ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि ज्ञान मंदिर का निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने अपने संबोधन में हिंदुओं को आह्वान करते हुए कहा कि कॉरोना कॉल में जब पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी कि अब भारत तबाह होगा, लेकिन हमारी संस्कृति के कारण भारत को ज्यादा नुकसान नही हुआ और अपने आप को बड़ी शक्तियां समझने वाले देशों ने नुकसान उठाया है। उन्होने ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान मंदिर पूरी दुनिया में ज्ञान का प्रकाश बिखेरेगा। जल्द ही श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बदम बढाते हुए मल्टी स्पेशलिस्ट अअस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा, यह भी बड़ी बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि गौरव की बात है कि कुरुक्षेत्र में ज्ञान मंदिर बन रहा है। स्वामी चिरंजीवी पुरी जी महाराज के दिशा निर्देश से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। स्वामी जी ने अपना पूरा जीवन मानवता को समर्पित किया है। अब श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा अस्पताल का निर्माण भी किया जाएगा, यह प्रशंसनीय कार्य है। नायब सैनी सरकार की ओर से हर प्रकार का सहयोग इस ट्रस्ट को दिया जाएगा ताकि कुरुक्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सके। कार्यक्रम को चेयरमैन गुरनाम सैनी, रविंद्र सांगवान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान समाज में अग्रणीय भूमिका निभाने वालों व नए ट्रस्टियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जाट धर्मशाला के प्रधान डा. कृष्ण श्योकंद, ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी सतीश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता बीबी मित्तल, हरि ओम तायल, पवन बंसल, विमलेश गोयल, सुभाष गर्ग, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, सुरेश खट्टर, खुशीराम, सतपाल सिंगला, सतीश मित्तल जय भगवान सिंगला व आशा सिंगला समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे।


