फिरोजपुर छावनी और हुसैनी वाला के बीच शहीदी मेला स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को चलाने का लिया गया निर्णय

फिरोजपुर छावनी और हुसैनी वाला के बीच शहीदी मेला स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को चलाने का लिया गया निर्णय

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक-20.03.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

शहीदे आजम भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी का शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष हुसैनीवाला में सतलुज ब्रिज के पास शहीदी मेला आयोजित किया जाता है।
रेलवे द्वारा हर वर्ष की तरह रेलयात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 23 मार्च, 2025 को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:-
फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच शहीदी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 1 Up सुबह 09:00 बजे, 3 Up सुबह 10:30 बजे, 5 Up सुबह 11:55 बजे, 7 Up दोपहर 13:50 बजे, 9 Up दोपहर 15:30 बजे तथा 11 Up शाम 17:00 बजे चलाई जाएगी।
वापसी में, हुसैनीवाला और फिरोजपुर कैंट के बीच शहीदी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 2 Dn सुबह 09:40 बजे, 4 Dn सुबह 11:10 बजे, 6 Dn दोपहर 12:45 बजे, 8 Dn दोपहर 14:40 बजे, 10 Dn शाम 16:20 बजे तथा 12 Dn शाम 18:00 बजे चलाई जाएगी।
ये रेलगाड़ियाँ मार्ग में फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में समय उपनिषद् की रचना हुई : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Thu Mar 20 , 2025
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में समय उपनिषद् की रचना हुई : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी,दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : समर्थगुरु धाम संस्थान मुरथल हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की विशेष कृपा से समर्थगुरु धाम में मुरथल महोत्सव धूमधाम से […]

You May Like

advertisement