फतेहगंज पश्चिमी के युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गांव कुरतरा के युवक दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।शनिवार को शब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी समेत सभी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी धर्मवीर उर्फ कल्लू गंगवार(40) स्थानीय कस्बा के एक ठेकेदार के पास दिल्ली में राज्य मिस्त्री का काम करते थे।सोमवार को कावड़ चढ़ाने के बाद वह मंगलवार को दिल्ली मजदूरी करने ठेकेदार की साइड पर चले गए थे।बृहस्पतिवार को वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के छत पर अन्य मजदूरों के साथ थे।सुबह शुक्रवार को उनका शब मुँह के बल पड़ोस की छत पर पढ़ा मिला था।अन्य मजदूरों ने ठेकदार को सूचना दी। ठेकेदार की सूचना पर पहुंची दिल्ली के थाना मोतीनगर पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया।परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शब परिजनों को सौंप दिया।शनिवार को परिजनों ने शब का अंतिम संस्कार कर दिया।मृतक के भाई तुलसी गंगवार ने ठेकेदार समेत अज्ञात लोगों में हत्या करके छत पर फेंकने का आरोप लगाया है।हालांकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।इसको लेकर शनिवार को गांव पहुंचे ठेकेदार और परिजनों के बीच काफी गर्मा गर्मी भी हुई है।दिल्ली पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।तुलसी गंगवार ने बताया वह दसवां संस्कार के बाद दिल्ली जाकर ठेकेदार और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।हालांकि सूत्रों की माने तो ठेकेदार और परिजनों के बीच समझौता भी हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement