किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति किया गया जागरूक


आज़मगढ़।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज़ अपनी टीम के साथ शहर स्थित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, प्रभाव और भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज़ ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह विशेष अभियान सीमित अवधि के लिए चलाया जा रहा है, इसलिए सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग साढ़े तीन हजार से चार हजार रुपये तक होती है, लेकिन सरकार इसे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ किशोरियां ही भविष्य की सशक्त मातृशक्ति बनेंगी और उनका स्वास्थ्य देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सोनी, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष सिंह तथा जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ अमूल्य श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि किशोरियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महिलाओं का सपा सांसद आवास के बाहर प्रदर्शन

Wed May 13 , 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महिलाओं का सपा सांसद आवास के बाहर प्रदर्शनआज़मगढ़।नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किए जाने को लेकर सर्व समाज की महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के अनवरगंज सेहदा स्थित आवास […]

You May Like

advertisement