Uncategorized

श्री गुरु नानक देव जयंती पूरे विश्व में मानव, धार्मिक और सेवा भावना का संदेश फैलाने का है महान उत्सव : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा और कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी को न्योता दिया।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं प्रकाश पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे विश्व में मानव, धार्मिक और सेवा भावना का संदेश फैलाने वाला एक महान उत्सव है। सिख धर्म के प्रथम गुरु, करुणा, सत्य और समानता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी एक महान संत एवं मानवता की सेवा के लिए एक प्रेरणा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कुरुक्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व राज्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में रतगल गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और जिला की शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसी दौरान श्री गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए सत्य, करुणा, समानता और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी का पथ प्रशस्त करते रहेंगे और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel