वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवंबर को होंगे कार्यक्रम : विश्राम कुमार मीणा

कार्यक्रम में एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम गीत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 7 नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एक साथ वंदे मातरम गीत को गाया जाएगा। वर्षभर में चार फेज में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को वंदे मातरम को लेकर कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से चर्चा की।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पहला फेज 7 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। दूसरे फेज में 19 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे फेज में 7 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के साथ संयुक्त रूप से वेंद मातरम कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक अंतिम व चौथे फेज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के विभिन्न पहलुओं, बंकिम चंद्र चटर्जी की जीवनी, स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की भूमिका और भारत के इतिहास पर की जानकारी दी जाएगी। देशभक्ति की ऊर्जा को दिशा देने के लिए वंदे मातरम अभियान और हर घर तिरंगा अभियान एक साथ मनाए जाएगे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के इतिहास पर एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी और एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वंदे मातरम 7 नवंबर, 1875 को लिखा गया था। 1896 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में वंदे मातरम गाया था। 24 जनवरी 1950 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, इसे राष्ट्रगान, जन गण मन के समान दर्जा दिया जाएगा और समान रूप से सम्मानित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सद्गुरु हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर हृदय में ज्ञान का प्रकाश प्रज्ज्वलित करते हैं : श्री ऋतेश्वर महाराज

Thu Nov 6 , 2025
वृन्दावन,प्रमोद कौशिक : सुनरख रोड़ स्थित श्री आनंदम् धाम में कार्तिक मास के अवसर पर चल रहे त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव के दूसरे दिन विराट संत सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता करते हुए श्री आनंदम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि सदगुरु का आश्रय लिए बिना […]

You May Like

advertisement